खरगोन। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में विश्व हिंदू परिषद द्वारा मरीजों की सुविधा के लिये कूलर उपलब्ध कराए गए है। इन कूलरों को समारोपूर्वक अस्पताल प्रबंधन को भेंट किया गया। विहिप के विवेक तोमर ने बताया कि निमाड़ अंचल भीषण गर्मी के लिये जाना जाता है। यहां पारा 46 पार जाने के साथ ही गर्म हवाएं लोगो को हलाकान कर देती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। इस परेशानी से बचाव के लिये अस्पताल में 10 कूलर उपलब्ध कराए है जो जम्बो साइज होकर बड़े हॉल को कुल करने की क्षमता रखते है। सिविल सर्जन ने विहिप का आभार जताया।