मंदसौर। शहर में बुधवार को जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर सम्मेलन का आयोजन हुआ। समेवाल विला में प्रशिक्षकों ने यात्रियों को मदीने की जियारत के तरीके के साथ हज की विशेषताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से भोपाल से आए हज ट्रेनर ताहिर अली ने हज यात्रियों को प्रोजेक्ट के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर खान-पान के साथ मक्का मदीना में रहने के तरीके से अवगत करवाया। राजस्थान के निम्बाहेड़ा से आए हाजी मकसूद खान ने भी यात्रियों को हज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
112 हज यात्रियों को लगाए टीके-
हज ट्रेनर ताहिर अली ने बताया कि शिविर में 112 हज यात्रियों को टीके लगाए गए। जिसमें 58 महिलाएं तो 54 पुरुष शामिल हैं, सफर ए हज की तैयारी के साथ मक्का मदीना में रहने और जियारत करने की जानकारी हज यात्रियों को प्रधान की गई है साथ ही हज गाइड भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम में हज कमेटी के जिला अध्यक्ष शाहिद निजामी, समाजसेवी नाहरू मेव, हाजी रफीक मुल्ला, हाजी मोहम्मद हुसैन दीपलिया सहित अन्य मुस्लिमजन मौजूद थे।