मनासा। अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में बुधवार को ग्राम कंजार्डा और अल्हेड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। ग्राम अल्हेड में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वही कंजार्डा में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान दोपहर 2 बजे करीब क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित एसडीएम पवन बारिया जनपद पंचायत सीईओ सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कई प्रशानिक अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में नव दंपति के फेरे हुए।विधायक मारू ने नवविवाहित वर-वधुओं को सुखी दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। वही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शासन चलित योजना का लाभ प्रदान किया। इस अवसर पर सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।