BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<     NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2025, 6:11 pm
KHABAR : अक्षय तृतीया के अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज से जयसिंहनगर  के हनुमान मंदिर के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना अंतर्गत जिले के जयसिंहनगर के हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में 68 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति रिवाज एवं मत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन कि जिम्मेवारी जिला प्रशासन सम्हाल रहा था। वहीं जनप्रतिनिधि एवं आम जन बाराती थे। 


जयसिंहनगर के हनुमान मंदिर प्रांगण में सुबह से ही खुशनुमा माहौल था। ग्रामीण जन अतिथियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था में जुड़े हुए थें। घराती एवं बाराती पक्ष अपने मेहमानों के साथ कार्यक्रम स्थल मंे पहुंच रहे थे। ढोल ढमाके, बाजे,गाजे के साथ बारात निकली, जिसकी अगुआई जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर डॉ केदार सिंह, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरेंद्र सिंह धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर  प्रगति वर्मा, तहसीलदार जयसिंहनगर सुषमा धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर  अशोक मरावी द्वारा की गई।  सात फेरों एंव मत्रोच्चारण के साथ  वैदिक परंपरा के अनुसार 68 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। अतिथियों द्वारा नव वर-वधू को राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप 49 हजार रूपये के चेक भेंट किए गए। जो नव दम्पत्ति को गृहस्थी के सामान एवं अन्य कार्यों के लिए व्यय किए जा सकेगे। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह की जवाबदारी अपने हाथों में ले रखी है। कन्याओं का विवाह पूरे उत्साह के साथ आयेाजित किया गया। अब कन्या विवाह के लिए अभिभावकों को अपनी जमीन या जायजाद गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कन्या पक्ष वर तलाश कर ऑनलाइन आवेदन करें। विवाह की सम्पूर्ण जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी।


आयोजित सामूहिक विवाह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर मालती सिंह, नगर नगर परिषद अध्यक्ष जयसिंहनगर सुशीला शुक्ला, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर रक्षा शिबू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी एंव काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE