बागली। शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल चापड़ा संकुल केंद्र पर सोमवार के दिन संकुल स्तरीय विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं को सेवानिवृत होने पर आयोजन समिति द्वारा अभिनंदन पत्र देकर विदाई दी गई।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एन पी सिंह,संकुल प्राचार्य बहादुर सिंह, सरपंच नाथूसिंह सेंधव, राजेंद्र सिंह सेंधव की उपस्थिति में आयोजित हुआ, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पांच शिक्षक एवं एक शिक्षिका का साल श्रीफल भेंट व साफा बांध कर स्वागत किया गया,इस दौरान प्रशंसनीय पत्र भेंट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।