मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(03) के तहत बिजली का करंट लगने अथवा खेत से गुजरने वाली विद्युत लाईन से क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। मांगीलाल निवासी बापच्या की कृषि कार्य करते समय दौरान दुर्घटना मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस गंगाराम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।