BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2025, 7:02 pm
KHABAR : नीमच में सकल ब्राह्मण समाज ने किया श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति तथा सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन, जयकारों से गूंजा मार्ग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आज सकल ब्राह्मण समाज द्वारा श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति तथा सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया पर्व पर आयोजित यह शोभायात्रा स्थानीय गांधी वाटिका के पास स्थित रतन देवी मांगलिक भवन से प्रारंभ हुई। जो की बावड़ी वाले बालाजी, जाजू बिल्डिंग, पटेल चाल, कमल चौक, विजय टॉकीज चौराहा से भ्रमण करते हुए पुनः रतन देवी मांगलिक भवन पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभा यात्रा से पहले महाआरती की गई। 
बताते चलें कि सनातन धर्म के आराध्य और विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सकल ब्राह्मण समाज द्वारा अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीती रात टाउन हॉल में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें चित्रकला, रांगोली, नृत्य प्रतियोगिताएं आदि संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि समाज द्वारा वर्ष 2015 से निरंतर परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। शोभा यात्रा में समाजजन धर्म ध्वजा लेकर डीजे और बेंड बाजों के साथ उत्साह से शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की प्रतिमा सुसज्जित रथ पर विराजित की गई। शोभायात्रा के बाद महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE