BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<     NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2025, 7:08 pm
KHABAR : केंद्रीय विद्यालय संभागीय खेल प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 नीमच ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन, प्रतियोगिताओं में कुल 82 छात्रों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्रीय विद्यालय संगठन के संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24/4/2025 से 26/4/2025 अलग अलग शहरों के केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित हुआ। जिसमे केंद्रीय विद्यालय नीमच क्र 1 के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो मे एवं वर्गों मे भाग लिया। केंद्रीय विद्यालय ग्वालियर मे हॉकी (बालक-बालिका), जुडो ओर योगासन (बालक), भोपाल केंद्रीय विद्यालय में बास्केटबाल (बालक)। केंद्रीय विद्यालय मऊ में फुटबाल (बालक)। इंदौर केंद्रीय विद्यालय मे बास्केटबाल, बेडमिंटन और तैराकी की प्रतियोगिता हुई। जिसमे केंद्रीय विद्यालय नीमच क्र. 1 से इन प्रतियोगिताओं में कुल 82 छात्रों ने भाग लिया जिसमे से 81 बच्चो ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक एवं स्थान प्राप्त किये। तैराकी बालिका वर्ग ने स्वर्ण पदक, बेडमिंटन बालिका वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किये । वही, जुडो एवं योग मे सिल्वर,, हॉकी जूनियर बालक वर्ग, जुडो और योग मे ब्रांज़ पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 
 विवरण निम्नानुासार है-
जूडो प्रतियोगिता में -(1) बालक 14 वर्ष आयु समुह के 40कि.गा. वजन समुह में जय कुमावत पिता भरत सिंह कुमावत - रजत पदक
(1)बालक 14 वर्ष आयु समुह के 35कि.गा. वजन समुह में प्रभात यादव पिता रवि यादव- कास्य पदक
(2) बालक 14 वर्ष आयु समुह के 30कि.गा. वजन समुह में हिमान्शु रावत पिता जितेन्द्र - कास्य पदक
तैराकी प्रतियोगिता में- जीतिका यादव, असमी कटारिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
योग प्रतियोगिता में - दर्शन चांवरिया, कृष्णा मरु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में- प्रेक्षा सोलंकी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
बास्केटबाल प्रतियोगिता में- केंद्रीय विद्यालय नीमच 1 के खिलाड़ियों ने बास्केटबाल बालक मिनि वर्ग (अन्डर 14 )मे स्वर्ण पदक, बास्केटबाल जूनियर बालिका वर्ग ने सिल्वर बास्केट बॉल मिनी बालिका वर्ग ब्रांज़ पदक
हॉकी प्रतियोगिता में- हॉकी बालिका जूनियर वर्ग मे स्वर्ण पदक,
केन्द्रीय विद्यालयक्रमांक 1 नीमच से बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन भी हुआ है  विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रियदर्शन गर्ग, उप प्राचार्य हुक्माराम, खेल अधिकारी अनिल कुमार यादव, तृषिता सोलंकी, योग शिक्षक शरद बम्बोरिया एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओ ने विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE