खरगोन। शहर में भगवान श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अपने आराध्य के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने विशाल वाहन रैली निकाली, रैली में समाजजनों ने एकजुटता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवाओं के साथ ही मातृशक्ति ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाम 5 बजे समाजजन कुंदा तट पर समाजजन एकत्रित हुए। यहां भगवान परशुराम, नर्मदा मैया के जयकारे लगाते हुए रैली की शुरुआत हुई। सुसज्जित बग्घी में भगवान परशुराम की मनमोहक प्रतिमा विराजित की गई थी, जिसका पुूजन-अर्चन कर महाआरती की गई। वाहन रैली का रास्तेभर सामाजिक संगठनों ने स्वागत-सत्कार किया।