BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 11:23 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी चित्तौड़ी आठम, कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के तत्वावधान में 5 मई बैशाख सुदी अष्टमी को चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस चित्तौड़ी आठम धूमधाम से मनाया जाएगा व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
महोत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा ने बताया कि 5 मई को प्रातः विशाल ध्वजा लेकर कार्यकर्ता कालिका माता पहुंचेंगे। जहां विधि विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। चित्तौड़गढ़ की सुख, शांति, समृद्धि के लिए यज्ञ, हवन किया जाएगा। वहीं शाम को सुभाष चौक पर विशाल रंगोली बनाकर जय चित्तौड़, जय मेवाड़ लिखकर उस रंगोली पर दीपदान किया जाएगा। कालिका माता, एकलिंगनाथ जी सहित महापुरूषों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये जाएंगे। भव्य आतिशबाजी के साथ प्रसाद मिठाई बांटकर सभी का मुँह मीठा कराया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
समिति के सचिव कुलदीप पारीक ने बताया कि 1958 तक चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है। पाडनपोल पर मेला लगता था। 1958 में कोई घटना होने के बाद यह कार्यक्रम बंद हो गया तब वर्ष 2008 में संस्थापक अध्यक्ष मुकेश नाहटा द्वारा कुछ मित्रों के साथ चित्तौड़ी आठम की पुनः शुरूआत की गई। इस वर्ष यह 18वाँ वर्ष है। समिति लगातार कार्यक्रम करती आ रही है। भव्यता के साथ चित्तौड़गढ़ के सभी जनों को साथ लेकर चाहे वो धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठन हो, एक मंच पर आकर स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं।
बैठक में संरक्षक सुशील शर्मा, धर्मेन्द्र मूंदड़ा, सुधीर भटनागर, सुनिल ढीलीवाल, अर्जुन मूंदड़ा, अध्यक्ष मुकेश नाहटा, मुकेश ईनाणी, नारायण बल्दवा, बाबू डांगी, अशोक सेन, नारायण सेन, कुलदीप पारीक, अमन गौड़, विपूल सिंह, संदीप तरावत, देवराज साहू, सोमेश्वर सोनी, मनोज शर्मा, अर्जुन जोशी, विजय वैष्णव, मोनू सोनी, राहुल दीक्षित, मोहित गौड़, करण पांड्या, राजवीर कसेरा, युगल सोनी, शुभम पारीक, कृष्णा सोनी, पंकज लोठ, चांद, रौनक सोनी, प्रकाश जोशी, बंटी कुमावत, रोहित धोबी, भेरूसिंह, सिद्धार्थ पटवा, ललित सुथार, नरेश शर्मा, शैलेश पारीक, मयंक गौड़, अजय सोनी, राहुल सोनी, शांतु गुर्जर, आलोक अंछेरा, शुभम सेन, शुभम सोनी, अंकुश पटवा, मोनू गुर्जर, विशाल वैष्णव, शुभम गोखरू, अंकित वैष्णव, मयंक टांक, सोनू मालीवाल, निखिल वैष्णव, मुदित मेनारिया, बालकिशन भोई, आकाश भाटी, मोहित वैष्णव, अक्षय सेन, मदन कीर, नरेश शर्मा, छुटकु गौड़, यश गौड़ आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE