चित्तौड़गढ़। सांवलिया जी मित्र मंडल गांधीनगर चित्तौड़गढ़ की ओर अमावस्या के पावन दिवस पर विधायक चंद्रभान सिंह के मार्गदर्शन में मंडफिया स्थित सांवरिया जी मंदिर प्रांगण में दर्शन को आए सभी भक्तजनों को शीतल शरबत का वितरण किया गया।
इस दौरान दीपक वर्मा, तरुण सुखपाल, जगदीश, प्रजापत, पंकज सेन, मोहित वैष्णव, अजयपाल सिंह अखावत, अवनीश शर्मा, नवीन काकड़दा, शुभम वैष्णव, विकास भड़कतिया, विजय साहू सहित मित्रगणों ने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को शरबतपान कराया।