जीरन। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव विष्णु भगवान के छठे अवतार राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।सकल ब्राह्मण समाज युवा संगठन व परशुराम सेना द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोउत्सव की तैयारियां बड़े ही उत्साह पूर्वक की गई इस वर्ष शोभा यात्रा की पूर्ण तैयारी के साथ भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया कार्यकताओं ओर अरुण शर्मा द्वारा भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी सजाई गई और पूरे नगर में जुलूस निकाला गया।
जीरन में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का चल समारोह बड़े धूमधाम के साथ नगर में सुबह 8.00 बजे किलेश्वर महादेव मंदिर से ढोल धमाके के साथ चल समारोह प्रारंभ हुआ सर्व ब्राह्मण समाज कोमी एकता मंच मुस्लिम समाज द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया व समाज के अन्य वर्गों द्वारा भी पुष्प वर्षा कर व ठंडा जल नींबू पानी पिलाकर स्वागत किया चल समारोह में युवाओं का एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया जो डीजे पर हाथ में भगवा ध्वज लेकर गगन में लहराते हुए झूमते नाचते दिखाई दिए चल समारोह में परशुराम जी की एक झांकी भी बनाई गई जो एक आकर्षक का केंद्र रहा।
शोभायात्रा जीरन के राजा धिराज-भगवान श्री क़िलेश्वर महादेव मंदिर से प्रराम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों नीम चौक, बस स्टेशन ,पाटीदार मोहल्ला, प्रतापगढ़ दरवाजा, नया बस स्टेशन से होते हुए सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक जाजम पर बैठकर समाज को आगे बढ़ाने के विषय में विशेष चर्चा की गई सकल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पवन शर्मा तिवारी परशुराम सेना अध्यक्ष आर्यन शर्मा द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी सकल ब्राह्मण समाज द्वारा नगर परिषद को हॉस्पिटल चौराहे का नाम परशुराम सर्किल घोषित करने के लिए आवेदन दिया गया शोभा यात्रा जोधपुरा ब्राह्मण समाज धर्मशाला मैं पहुंचने के बाद जहाँ पर सभी समाझ जनो द्वारा भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई महाप्रशादी ग्रहण कर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
सकल ब्राह्मण समाज के जन ललित पालीवाल अखिलेष शर्मा रवि दुदेचा दुर्गा शंकर भट्ट जितेन्द्र भट्ट अवध किशोर शर्मा अरुण शर्मा भानेज विजय दुदेचा राजेश शर्मा ओर सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समाज जनो ने कार्यक्रम को सफल अयोजन बनाया कार्यक्रम का संचालन लोकेश पालीवाल द्वारा किया गया।