BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 6:56 pm
NEWS : जिला मेटल माइंस मजदूर संघ ने किया शिविर का आयोजन, युवाओं ने पीड़ित मानवता की खातिर किया 195 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय में ब्लड की कमी एवं मजदूर दिवस के अवसर पर जिला मेटल माइंस मजदूर संघ एवं एसएस एण्ड कंपनी द्वारा यूनियन आफिस चंदेरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राजकीय श्री सांवलिया चिकित्सालय एवं टीम जीवन दाता के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ डिप्टी सीईओ स्मेल्टर एवं चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड मानस त्यागी एवं जिला मेटल माइंस मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, एसएस एण्ड कंपनी के साइट इंचार्ज अशोक कुमार, जिंक के लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर  मेटल माइंस मजदूर संघ के महामंत्री एस के मौड, महेन्द्र सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज सिंह हाडा, शान्तिलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष जीएनएस चौहान, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सालवी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में रक्तदान करने पहुंचे। लोकेशन हेड मानस त्यागी ने स्वयं रक्तदान कर सभी से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के पुण्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारियों और व्यापारिक भागीदारों द्वारा कुल 195 यूनिट रक्तदान किया गया। महिला रक्तदाताओं,श्रमिको के परिजनों ने भी उत्साह से भाग लिया। शिविर में देवीलाल राठौड ने 52वीं बार एवं शोभालाल जाट ने 18वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र मीणा, रविराज पुल्लभाटला, सुदंर राज, बालचंद पाटीदार, डॉ संजीव मिश्रा, विकाश, सुरज प्रकाश, छोटू सिंह, वंशप्रदीप सिंह, अमित सुराणा, प्रियव्रत सिन्हा, राजेन्द्र शर्मा, दिलीप सिंह सिसोदिया, खुशवीर सिंह शक्तावत,अनिल अग्रवाल,एसएन खटीक, मेवा लाल खटीक, चंद्रपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, डाडम नागदा, कैलाश प्रजापत, जीवन नागदा, विरेन्द्र सिंह, विष्णु गांवरी, बलवंत सिंह,प्रहलाद गवारिया, रामविलास मीणा, नारायण सिंह राणावत, कान सिंह चौहान, समुंदर सिंह, संदीप सिंह, भुवनेश व्यास, गोविंद सेन, पुष्कर सेन, इशाद खान, चेतन सिंह, सोहनलाल, दीपक वैष्णव, शांतिलाल सालवी, प्रदीप पोरवाल, भेरू पुरबिया इंद्र सिंह भाटी, मोहन वैष्णव,गोपाल वैष्णव महिला रक्तदाता खुशबु चौधरी, किरण बोहरा, निरू भारद्वाज, भगवती पालीवाल रेनू बाला श्रृंगी उषा शर्मा  सहित बडी संख्या में रक्तदाता, अधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित थे। सांवलिया चिकित्सालय ब्लड बैंक के डा.रोहित कुमार धाकड़, सोहन लाल नायक, दिनेश साहू, संतोष प्रसाद, महेश कुमार, सीमा लोहार, भानू मंगल ने अपनी सेवाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE