मोरवन। बुधवार मोरवन के दिग्विजय सिंह नगर में दोपहर आदिवासी के मकान में अबूझ परिस्थितियों में आग लग जाने से घर में रखे बिस्तर, अनाज, कपड़े सहित पूरी गृहस्थी पल भर में खाक हो गई। जिस समय आग लगी उस समय गरीब दंपत्ति मवेशियों को चराने जंगल में गए हुए थे। जब ग्रामीण मौके पर जुटे मकान पूरी तरह से घिर चुका था। आग में हुई तबाही में आदिवासी परिवार दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है, क्योंकि मजदूरी कर जीवन व्यापन करने वाला इस मजदूर परिवार की घर गृहस्थी को आग ने पूरी तरह से तबाह कर दिया है। खाने के लिए रखा अनाज ,पहनने के कपड़े, सब कुछ आग में तबाह हो गए।दो वक्त की रोटी के लिए परेशान इस गरीब परिवार की मदद के लिए ग्रामीणों ने खास कर युवाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नगर वाशियो से सहयोग के लिए आगे आने को कहा तो लोग मदद के लिए आगे आए किसी ने बिस्तर तो किसी ने पैसे तो किसी ने राशन झूठा कर गरीब परिवार की मदद करी ग्रामीणों के इस आत्मीय सहयोग से गरीब परिवार काफी खुश है साथ ही ग्रामीणों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।समाज सेवी राकेश जाट ने बताया कि गरीब आदिवासी परिवार के घर में लगी आग से घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था सारा घर का सामान जल कर खाक हो गया । इस परिवार की मदद के लिए पूरा गांव आगे आया है किसी ने राशन,पैसे,पंखा,तो किसी ने कपड़े,बिस्तर घर की सामग्री दे कर हर संभव मदद करी है और मदद करते रहेंगे।प्रशासन से आग से हुई क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि दिलाने की पूरी कोशिश करेगे।