जावद। श्री माहेश्वरी समाज जावद की महिला इकाई श्री माहेश्वरी महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव गुरुवार को श्री माहेश्वरी समाज भवन पर संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर संगीता काबरा, उपाध्यक्ष प्रेमलता संघवी व सुनीता मुछाल, सचिव ममता झंवर, सहसचिव सरोज भूतड़ा, कोषाध्यक्ष दिव्या बांगड़, सांस्कृतिक सचिव मनीषा डाढ़, संगठनमंत्री सोनू राठी, प्रचारमंत्री इंदु पलोड़ एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीता मुछाल, मंजू राठी, कृष्णा चांडक, रेनू सोमानी, शोभना काबरा का सर्वानुमति से मनोनयन किया गया। नवीन कार्यकारिणी को माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिलीप बांगड़ ने बधाई दी है।