नीमच। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल के आदेशानुसार जिला वक्फ बोर्ड नीमच समस्त वक्फ संपति जैसा की मस्जिद, दरगाह, ईदगाह कब्रिस्तान जो कि वक्फ की सम्पत्ति है अथवा वक्फ बोर्ड भोपाल में दर्ज हैं। ऐसे समस्त जिले कि सम्पत्तियों की जो कमेटियां बनी हुई है। ऐसी कमेटियां तुरन्त अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेवें और जहां कमेटियां नहीं बनी है। कमेटी बनाई जाएं, जिसमें आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को ना रखें और कमेटी का रजिस्ट्रेशन करवा लेवें। समय अवधि पश्चात वक्फ बोर्ड भोपाल के द्वारा स्थानीय जिला वक्फ बोर्ड के माध्यम से कमेटी बनाई जाएगी, फिर किसी भी तरह की दलील स्वीकार नहीं होगी। यह जानकारी नीमच जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष फिरोज पठान सचिव सादिक हुसैन द्वारा दी गई।