BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 11:42 am
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, पांच राउंड की गणना में निकले इतने करोड़, इस बार भक्तों ने तोड़ा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, जानिये कुल कितनी राशि हुई प्राप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भक्ति ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 26 अप्रैल को खोले गए भंडार से निकली राशि की पांच राउंड में काउंटिंग खत्म हो गई। अप्रैल महीने में ही भंडार, ऑनलाइन और मनीऑर्डर के जरिए कुल 25 करोड़ 13 लाख 64 हजार 699 रुपए की राशि मंदिर को प्राप्त हुई है जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले सबसे ज्यादा राशि दिसंबर महीने में 23 करोड़ 19 लाख 8 हजार 764 रुपए प्राप्त हुए थे।

पांचवें चरण की गणना में 40 लाख की राशि प्राप्त-
सांवरा सेठ के भंडार की गिनती का काम 26 अप्रैल से शुरू किया गया। हर रोज चरणबद्ध तरीके से रुपयों की गिनती की गई, जिसमें मंदिर ट्रस्ट, बैंक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अब तक पांच चरणों में कुल 22 करोड़ 06 लाख 8 हजार 761 रुपए की गिनती हो चुकी है। पांचवें चरण की गिनती 1 मई गुरुवार को सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 40 लाख 58 हजार 761 रुपए प्राप्त हुए।

सांवरा सेठ के भंडार से हर दिन निकली राशि यह रही-
26 अप्रैल- 10 करोड़ रुपए
28 अप्रैल- 3 करोड़ 73 लाख 70 हजार रुपए
29 अप्रैल- 3 करोड़ 76 लाख 30 हजार रुपए
30 अप्रैल- 4 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए
1 मई- 40 लाख 58 हजार 761 रुपए

पिछले सालों की तुलना में ज्यादा राशि- 
इन पांच दिनों में कुल 22 करोड़ 06 लाख 8 हजार 761 रुपए नकद प्राप्त हुए। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह राशि पिछले सालों की तुलना में कहीं ज्यादा है जो श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को दर्शाती है। यह सिर्फ नकद भेंट ही नहीं, बल्कि डिजिटल माध्यमों से भी भक्तों ने श्रद्धा जताई है। ऑनलाइन ट्रांसफर और मनीऑर्डर के जरिए कुल 3 करोड़ 7 लाख 55 हजार 938 रुपए मंदिर को प्राप्त हुए हैं। इस तरह अप्रैल महीने में कुल नकद और डिजिटल भेंट मिलाकर 25 करोड़ 13 लाख 64 हजार 699 रुपए की राशि एकत्रित की गई। यह आंकड़ा सांवरा सेठ की ख्याति, श्रद्धालुओं की भक्ति और मंदिर ट्रस्ट की पारदर्शिता का प्रतीक बन चुका है। इससे पहले एक महीने का सबसे ज्यादा अमाउंट दिसंबर महीने में 23 करोड़ 19 लाख 8 हजार 764 रुपए के रूप में मिले थे। जबकि इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए।

भक्तों ने भरपूर चढ़ाया सोना-चांदी 
सिर्फ नकद राशि ही नहीं, बल्कि इस बार चढ़ावे में सोना-चांदी की भी भरपूर मात्रा सामने आई है। मंदिर के भंडार से कुल 987 ग्राम सोना और 49 किलो 330 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। वहीं भेंट कक्ष से 87 ग्राम 650 मिलीग्राम सोना और 46 किलो 137 ग्राम 5 मिलीग्राम चांदी निकाली गई। इस तरह कुल मिलाकर अप्रैल महीने में सांवरा सेठ को चढ़ावे में 1074 ग्राम 650 मिलीग्राम सोना और 95 किलो 467 ग्राम 5 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई।

कड़ी सुरक्षा और निगरानी में सम्पन्न- 
भंडार खुलने से लेकर गिनती तक का पूरा काम पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर में प्रशासन, पुलिस और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रुपयों की गिनती और गहनों का तौल किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE