चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ. आईएम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 31 मई,2025 को वार्षिक आम सभा आमंत्रित करने,14 मई से प्रारंभ हो रहे रजत जयंती वर्ष समारोह आयोजन,गांधीनगर में प्रस्तावित प्रधान कार्यालय निर्माण,प्रस्तावित गांधीनगर शाखा में आम ग्राहकों की मांग पर वृहद लाकर रूम स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना,निदेशक वृद्धि चंद कोठारी,राधेश्याम आमेरिया, बालकिशन धूत, बाबर मल मीणा, कल्याणी दीक्षित सीए दिप्ती सेठिया, सीए दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर ,हेमंत शर्मा, सीए नितेश सेठिया आदि के सानिध्य में संपन्न बैठक में रजतजयंती वर्ष और वार्षिक आमसभा की व्यापक तैयारिया किए जाने के साथ साथ वार्षिक लेखों की अंकेक्षण कार्य समीक्षा,वार्षिक कार्ययोजना, ऋण स्वीकृतियां निवेश व कमेटी बैठक समीक्षा,स्टाफ स्थानांतरण और वार्षिक वेतन वृद्धि,स्टाफ पदनाम वर्गीकरण, के साथ ही आमसभा के बिंदुओ की तैयारी बजट समीक्षा, उपनियम परिवर्तन सहित कई महत्वपूर्ण विषयो पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
डा सेठिया ने बताया की आम ग्राहकों की मांग के मद्देनजर प्रस्तावित गांधीनगर शाखा में वृहद कैपसिटीयुक्त लाकर रूम स्थापित करने का निर्णय किया गया वही रजत जयंती वर्ष में सभी शाखाओं पर भी बड़े ग्राहक सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रबंधसमिति सदस्य आदित्येंद्र सेठिया ने भी विशेष नीतिगत बिंदुओ पर चर्चा कर सहभागिता निभाई।
बैंक अध्यक्ष डा सेठिया ने चित्तौड़ मुख्य शाखा को छोड़कर प्रतापगढ़ सहित जिले की अन्य सभी शाखाओं में ग्राहकों से लाकर आबंटन हेतु संपर्क कर सुरक्षा की और बढ़ने का निवेदन किया। बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीराणी नें किया और आभार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधाना ने व्यक्त किया।