BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 11:06 am
KHABAR : मंदसौर की शारदा त्रिपाठी ने एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट के जगत में बनाई अपनी एक अलग पहचान, हांसिल किया बड़ा मुकाम, सम्मानित होने पर लगा बधाईयों का तांता, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर की निवासी शारदा त्रिपाठी ने एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट के जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। एडवरटाइजिंग और फिल्म इंडस्ट्री में इनकी शख्सियत बहुत ही महत्वाकांक्षी महिला के रूप में है। 
खुद की एड कंपनी 2017 में इन्होंने स्थापित की थी और बहुत से कमर्शियल विज्ञापन का निर्माण और प्रबंध किया। साथ ही हिंदी फीचर फिल्म सबवे का निर्माण किया 2022 में जिसमें प्रमुख भूमिका में गोरखपुर सांसद रवि किशन और शारदा के सुपुत्र विशाल विशेष ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 
उत्तराखंड एक्सीलेंसी आइकॉनिक अवॉर्ड के जूरी मेंबर ने आयोजित होने वाले आइकॉनिक अवॉर्ड के लिए शारदा मैडम का नाम दिया है, जिसे मंजूर किया गया है। शारदा त्रिपाठी फिल्म प्रोड्यूसर के साथ एक लेखिका भी है। जल्द ही इनकी नई फिल्म पब्लिक का हीरो जल्द आपके नजदीकी सिनेमा में आ रही है जो की सत्य घटना से प्रेरित बताई जा रही है। साथ ही एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो अपना फर्ज अपनी मौत के बाद भी निभाता है। 
इंसानी रिश्तों के ताने बाने में बनी फिल्म के ट्रायल शो देहरादून कमेटी ने देखा 
और बहुत ही इमोशनल हो गए हर साल देने वाले सम्मान में शारदा पहली मध्यप्रदेश की महिला प्रोड्यूसर लेखिका है, जिन्होंने आर्ट और कल्चर में अपने योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

आने वाली फिल्म पब्लिक का हीरो में प्रमुख पात्र-  
मीमोह चक्रवाती (मिथुन दा के पुत्र), शक्ति कपूर, मिलंद गुनाजी, अली खान, शेखर शुक्ला 
शंकर मिश्रा, अलाउद्दीन खान, वर्षा उसगावकर, विशाल विशेष, ऋषिका सिंह चंदेल, कनिका गाबा, बबलू मुखर्जी ( केस्टो मुखर्जी के पुत्र), अरुण बक्शी, राजू खेर, गोरी नागौरी और बहुत से महारथी है। बहुत बड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म में 80 से ज्यादा कैरेक्टर हे अपने आप में इतनी बड़ी स्टार कास्ट का संचालन बहुत ही मुश्किल होता हे ष्पब्लिक का हीरोष् के गीतों को पार्श्व गायक सुदेश भोसले, साधना सरगम , शान, जैसे सीनियर सिंगर के साथ अल्तमस फरीदी,ऋतु पाठक ,शाहिद माल्या जैसे  आज के फेमस सिंगर ने भी आवाज दी है।
पूरी फिल्म टीम उत्साहित हे शारदा जी को अवॉर्ड मिलने से  आने वाली २४ मई को उन्हें सम्मानित किया जाएगा अपने जमाने की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा हम शारदा त्रिपाठी के इस अवॉर्ड और उपलब्धि के लिए उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते हे उन्होंने अपने शहर का ही नहीं अपने प्रदेश को भी गौरवंतित किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE