BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 1:47 pm
KHABAR : हैदराबाद में आयोजित हुआ चिकित्सकों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोएिशन का अखिल भारतीय सम्मेलन, डॉ. राजेन्द्र ऐरन को मिली राष्ट्रीय स्तर पर दोहरी बड़ी ज़िम्मेदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत में चिकित्सकों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हाल में हुए हैदराबाद में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में डॉ राजेन्द्र ऐरन को पुरुषों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की देखभाल और प्लानिंग बनाने वाली समिति का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। डॉ ऐरन १९९२ से ही पुरुषों की सेक्स संबंधित समस्याओं और निसंतानता पर रूस से २ वर्षों की ट्रेनिंग के बाद काम कर रहे है। आप भारत के प्रथम तीन प्रशिक्षित सेक्स रोग विशेषज्ञों में से एक है।
दूसरी जिम्मेदारी चिकित्सकों की नैतिक आचार संहिता की निगरानी और देश में नैतिक मूल्यों के अनुसार चिकित्सा व्यवस्था को सुनिश्चित करने वाली एथिक्स कमेटी के पुनः सदस्य बनाये गए हैं। इस समिति में आप पिछले १० वर्षों से सदस्य, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।
डॉ राजेन्द्र ऐरन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष २०१७ एवं २०१८ में रहे हैं एवं विभिन्न समितियों में भी शामिल रहे हैं। आप मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इंडिया के भी मध्यप्रदेश से एक मात्र निर्वाचित सदस्य होकर इसकी एथिक्स कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE