सिंगोली। कस्बे से महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम धोगवा के पास शनिवार सुबह एक बाईक दुर्घटना घटित हो गई। घटना राजस्थान निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि मालीपुरा राजस्थान निवासी फोरूलाल राठौर उम्र 40 साल, शनिवार सुबह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बोराव से सिंगोली की ओर आ रहा था। तब ही करीब 11 बजे ग्राम धोगवा के पास बाईक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में फोरूलाल गंभीर घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने तुरंत ही एंबुलेंस की सहायता से सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉक्टर ईतेश व्यास ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे कोटा ले गए हैं।