BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 7:16 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम में 105 राज्य स्तरीय स्टालों का किया शुभांरभ, स्टॉल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वचालित टूलबार की सवारी की, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीतामऊ में आयोजित कृषि उद्योग समागम में लगाए गए 105 राज्य स्तरीय स्टालों का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया। स्टॉल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वचालित टूलबार की सवारी की तथा गौ माता की पूजा की। किसानों से यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस समागम में किसानों को समृद्ध बनाने कृषि, यंत्रों की पूरी जानकारी किसानों को प्रदान करने के लिए विविध तरह के राज्य स्तरीय स्टाल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से कृषकों को उन्नत तकनीकी, खेती किसानी की जानकारी, नवाचार, उन्नत किसान के संबंध बारे में बताया गया। इन विभाग में कृषि अभियांत्रिकी, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, एम.पी. एग्रो, एम एस एम ई, मत्स्य, पशुपालन, नवकरणीय ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग द्वारा कृषि यंत्र, ड्रोन एवं उपकरण, कृषि आदान व्यवस्था नवीन प्रजातियों के बीज (बीज उवर्रक, पेस्टीसाइड आदि), बैंकर्स एवं फसल बीमा, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र, संरक्षित खेती, वर्मी बेड, मल्चिंग, पौंड प्लास्टिक लाइन (पोली/शेडनेट हाउस आदि), खाद्य प्रसंस्करण, ओडीओपी, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर.ए.एस), केज कल्चर, बायोफलॉक एवं मत्स्य महासंघ का डिस्पले, चलित पशु चिकित्सा इकाई, आदर्श गौशाला, सार्टेड सेक्सड सीमन, एंब्रियो ट्रांसफर तकनीक, सांची मिल्क पार्लर एवं मिल्क क्वालिटी टेस्टिंग, एग्री फोटो वॉल्टाइक एग्री स्टेक इत्यादि तरह-तरह के स्टाल लगाए गए। इन तकनीकी उपकरणों के माध्यम से कैसे किसान आधुनिक तरीके से खेती कर सकता है। कैसे कृषि को लाभ का व्यवसाय बन सकता है। यह स्टॉल के माध्यम से किसानों को बताया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE