BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 7:35 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा के जेके सीमेंट परिसर में धूमधाम से मनाया श्री राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट परिसर निम्बाहेड़ा में श्री राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष विकास सरावगी ने बताया जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य एवं आकर्षक रोशनी और फूलों की सजावट की गई थी। वार्षिकोत्सव के सुबह विधि विधान के साथ यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। शाम को 5.30 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो जे.के. कॉलोनी में होती हुई पुनरू मंदिर परिसर में पहुंची और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रभु भजनों की मधुर धुन पर जे.के. सीमेंट के अधिकारीगण मंत्र मुग्ध होकर भजनों पर झूमने नाचने से अपने आप को नहीं रोक पाए। भजन संध्या के दौरान अधिकारियों के साथ आम जन भी झूम झूम के नाचा और भजन संध्या का जम के लाभ लिया। आयोजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। 
इस अवसर पर जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, सीएसआर हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, मुरली मनोहर लढ़ा, पैकिंग प्लांट हेड पंकज त्रिवेदी, प्रोडक्शन हेड एस. मरियप्पन, सिक्योरिटी हेड दुष्यंत सिंह,वरिष्ठ प्रबंधक एच.आर भुवनेश सिंह, डॉ.एस.के. चौधरी श्रमिक संघ अध्यक्ष चौनसिंह शेखावत अध्यक्ष, सत्यनारायण मेनारिया,धर्मपुरी, रमेश व्यास,सत्यदेव पानेरी, एल.एन. शर्मा अजय दशोरा, सतीश शर्मा,शिवपाल सिंह शेखावत, ललित पंचोली, आशीष ओझा सहित बड़ी संख्या में जे.के. सीमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष विकास सरावगी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE