नीमच। शहर में अल्कालाइड अफीम फैक्ट्री के सामने एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में नारकोटिक्स विभाग की अधिकारी और दो बाइक सवार घायल हुए हैं। नारकोटिक्स विभाग की 28 वर्षीय अधिकारी प्रीति चौधरी ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री के सामने से गुजर रही थीं। सामने से आ रही बाइक से उनकी कार से टकरा गई। हादसे में प्रीति के हाथ और मुंह पर चोटें आईं। बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हुए हैं। घायल युवकों में से एक की पहचान दीपक अग्रवाल के रूप में हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रीति को पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार दोनों युवकों का भी निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।