नीमच। मध्यप्रदेश से 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा दो टर्फ गुजर रही है। एमपी में आंधी-बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन सहित 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया था। इस अलर्ट का आज सोमवार को कई जिलों में असर भी दिखाई दिया। नीमच में भी सुबह 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी तूफान का दौर शुरू हो गया। इसके कुछ ही देर बार झमाझम बारिश शुरू हो गई जो करीब आंधे घंटे तक जारी रही। आंधी के साथ बारिश होने से कई जगह पेड़ भी गिरे। नागरिकों को जरूर तेज गर्मी से निजात मिली।
कृषि उपज मंडी में मची अफरा तफरी-
बेमौसम हुई बारिश से नीमच की कृषि उपज मंडी में अफरा तफरी मच गई। मंडी में खुले परिसर में रखी किसानों की उपज भीग गई। अचानक हुई बारिश से अपनी उपज को बचाने के लिए अन्नदाताओं ने कई तरह के जतन किए। किसानों ने तिरपाल ढंककर उपज को भीगने से बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं की वजह से सफलता नहीं मिली और उपज बारिश के पानी में पूरी तरह से भीग गई।