BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2025, 12:59 pm
KHABAR : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नीमच सिटी शाखा के मैनेजर मनमोहन चक एवं साथी कर्मचारियों का किया भावपूर्ण नागरिक अभिनंदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नीमच सिटी शाखा के मैनेजर मनमोहन चक एवं साथी कर्मचारियों का भावपूर्ण नागरिक अभिनंदन किया गया। ज्ञात हो कि बैंक के खाताधारक दुर्गेश नंदिनी पति रामसिंह राणा निवासी इंदिरा नगर से 28 अप्रैल को अपना लोकर ऑपरेट करते समय भूलवश बैंक लोकर की चाबी गुम हों गई।
घर में मांगलिक कार्य होने से हड़बड़ाहट एवं व्यस्तता के चलते उन्हें याद नहीं रहा कि लोकर की चाबी कहां रह गई। 1 मई को उन्हें चाबी की गुम होने का आभास हुआ और उन्हें ऐसा लगा कि चाबी लोकर में रह गई और उनका लोकर में रखा कीमती सामान किसी ने निकाल न लिया हो। उन्होंने तुरंत बैंक में संपर्क किया तो बैंक लोकर बंद पता गया। उन्हें लगा कि किसी ने उनके लोकर से सारा कीमती सामान निकल लिया और लोकर लोक कर दिया इस आशंका से वे बहुत दुखी ओर घबरा गई।
इस पर बैंक मैनेजर मनमोहन चक द्वारा तत्परता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए शीघ्र ही विभागीय कार्यवाही करते हुए गोदरेज कंपनी के कर्मचारियों को शीघ्र बुलाया ओर 5 मई को लोकर खुलवाया तो लोकर में रखा  कीमती सामान यथावत पाया गया । अपने कीमती सामान को यथावत मिलने पर दुर्गेश नंदिनी और उनके परिवार को संतुष्टि हुई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नीमच सिटी के मैनेजर मनमोहन चक एवं उनके साथी कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार, एवं कर्त्तव्य परायणता के लिए समाजसेवी पंडित शैलेष जोशी एवं दुर्गेश नंदिनी के परिवार एवं बैंक में उपस्थित खाताधारकों द्वारा सभी बैंक कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भावपूर्ण सम्मान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE