नीमच। अहीर यादव समाज नीमच द्वारा बघाना में गौवंश व अन्य जीव हेतु पानी की 35 टंकी रखी गई। भीषण गर्मी को देखते हुए बेसहारा गोवंश व अन्य जीव के पीने की टंकियों को आज बघाना के अलग-अलग श्रेत्र शक्ति नगर विस्तार, रिटायर्ड कॉलोनी, जयसवाल कॉलोनी न्यू रेगर मोहल्ला अहीर मोहल्ला, रेलवे कॉलोनी धनेरिया रोड, द्वारिकापुरी नया बाजार बघाना में इन टंकियों को रखा गया। जहां प्रतिदिन बघाना के नागरिकों द्वारा भरा जाएगा, ताकि इन बेजुबान जीवों को पानी मिल सके। इस सेवा कार्य में गो सेवा दल नीमच टीम अहीर यादव समाज नीमच, नारायणी सेना नीमच का सराहनीय योगदान रहा।