गरोठ। गांधी सागर थाना क्षेत्र में कल रविवार दो बालिकाओं के तालाब के पानी में डुबने से मौत की सूचना है। दोनों चचेरी बहनें थीं। जानकारी है कि बालिकाएं नहाने गई थी। शाम 4 बजे दोनों बालिकाओं के शव को निकाला गया। रिश्ते में बालिकाएं दोनों बहनें हैं। बड़ी बहन की उम्र 11 साल और छोटी बहन की उम्र 5 साल है।