BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2025, 5:34 pm
KHABAR : नीमच के उप नगर बघाना में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मनाया राजराजेश्वर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, निकाली भव्य शोभायात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उपनगर बघाना में राजराजेश्वर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज जनों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बघाना के मुख्य मार्गों पर होते हुए परशुराम वाटिका पहुंचकर ब्राह्मण सम्मेलन में परिवर्तित हो गई। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ फैंसी ड्रेस, रंगोली, वन मिनट गेम्स, चेयर रेस आदि प्रतियोगिताएं रखी गई। 3 मई को सुंदरकांड का पाठ हुआ। आयोजकों ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 38 वर्षों से बघाना में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE