चित्तौड़गढ़। शहर के आरटीओ कार्यालय के सामने सोमवार को एक मारूति वेन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला टक्कर लगने के बाद डिवाइडर पर जा गिरी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। रहवासियों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।