मंदसौर। पाटीदार समाज ट्रस्ट नीमच-मंदसौर के द्वारा पिपलिया मंडी स्थित पाटीदार समाज धर्मशाला में एक विशाल मंदिर के निर्माण का भूमिपूजन दिनांक 08 मई को तथा लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का लोकार्पण होने जा रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार भोपाल ने बताया कि अंबे माता निर्माण मंदिर की लागत लगभग एक करोड़ रुपए आएगी, जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ दानदाताओं ने मिलकर एक अनूठा काम किया है। यह पिपलिया मंडी क्षेत्र के लिए गौरवशाली एवं अनुकरणीय बात है। भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पाटीदार समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पाटीदार समाज के कई वरिष्ठजन शामिल होंगे। साथ ही विधायक एवं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी अंबालाल पाटीदार मनासा खुर्द द्वारा दी गई।