BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 12:29 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा-उदयपुर के बीच चलने वाली बस की सेवा से आमजन त्रस्त, परेशान यात्रियों का भगवान ही मालिक, गन्तव्य तक पहुंचेंगे या नही इसकी नही है कोई गारंटी, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार में भाजपा की सरकार एवं विधायक कृपलानी के बनने से निम्बाहेडा उदयपूर परिवहन व्यवस्था में सुधार की आस जगी थी उम्मीद लेकिन वही ढाक के तीन पात। यह एक सोचनीय विषय है।
वैसे तो उदयपूर जाने आने वाले यात्री ज्यादातर मरीज को लेकर  सम्पूर्ण मेवाड मालवा काणठल अंचल से बहुत अधिक संख्या में जाते हैं।लेकिन विगत कोरोना काल के बाद  धीरे-धीरे एक रणनीति के तहत नीमच उदयपुर बस परिवहन व्यवस्था भी इसी प्रकार शिकार तो नहीं होगयी है यह आम चर्चा है कि नीमच उदयपूर वर्तमान में ज्यादातर बसे  एक या दो मालिक की चलती है  तथा उसकी चलतीं मोनोपोली  तथा आपसी  मिली भगत एवम तुम भी खुश हम भी खुश की तर्ज की वजह से उदयपुर नीमच जाने वाले यात्री बहुत परेशान हैं। इन निजी बसों के मालिकों ने यात्रियों को डराने-धमकाने के अलावा किराया डेड गुना एवम दो गुना वसुला जा रहा है तथा यात्रियों को किराये की कोई पर्ची नही दी जाती। यदि यात्री कुछ कहता है तो रास्ते में ही उसे उतार दिया जाता है।  
सार्वजनिक बसों का नियमानुसार किराया 100  रुपया लगभग है लेकिन निजी बस मालिकों द्वारा 150 रुपया किराया उदयपूर तथा मगलवाड का 70 तथा निकुंभ का 30 तथा चिकारड़ा का 50 रुपया किराया लिया जाता है। जब कि नियमानुसार किराये से अधिक राशि लेना न्यायोचित नहीं है।इस गर्मी के मौसम में यात्रीयो को एक परमीट की जगह एक से अधिक बसो का उपयोग कर रास्ते में बस खराब हो गयी या कंडक्टर ड्राईवर आर एस ईबी चौराहा या साकरिया पुल या जावदा तक लेजाकर बस रास्ते में खडी कर दी जाती है तथा उसके बाद आने वाली बस में सवारियों को शिफ्ट करने का प्रयास किया जाता है। सवारियों के साथ मरीज एवम उनके परिजन खडे खडे यात्रा करते हैं। यात्रियों की मजबूरी का भयंकर फायदा उठाया जा रहा है। उदयपूर जल्दी पहुंचने के चक्कर में बहुत ही तेज गति से बस दोडाई जाती हैं इन बसों की गति की कोई सीमा नहीं है।आए दिन एक्सीडेंट दुर्घटनाएं हो रही है तथा सडक पर चलने वाले राहगीर या छोटे वाहन धारी दुर्घटनाओं के आए दिन शिकार हो रहे हैं। मीडिया सोशल मीडिया एवम पत्र पत्रिकाओं में आए दिन इस बात को लेकर खबरें छपती रहती है लेकिन न तो प्रशासन न ही जन प्रतिनिधि नही रोडवेज प्रशासन इस सम्बंध में कोई कार्यवाही हो रही है। इन सभी बातों को लेकर तथा आम जन की परेशानी तथा यात्रियों के साथ हो रही खुली छुट को लेकर आम जनता परेशान हो चुकी है। इस सम्बंध में बस मालिकों को शिकायत करने पर भी आम जनता की परेशानी तथा खुली लुट तथा स्थानीय प्रशासन एवम जनप्रतिनिधि द्वारा बरती जा रही कोताही तथा भारी राजस्व की हानि को देखते हुए अध्यक्ष मीरा सांवरिया संस्थान सीए गुणवन्त लाल शर्मा  मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा परिवहन मंत्री प्रेमचन्द बेरवा जिला कलेक्टर/उपखण्ड अधिकारी सहित विधायक महोदय को अवगत कराएंगे। 
शर्मा ने विधायक श्री चन्द कृपलानी से इस। समस्या को विधानसभा में उठाने की भी पुर जोर वकालत की।इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं होती है तो एक जन हित याचिका जोधपुर उच्च न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे। जिसके लिए सारे सबुत जुटा लिए गये है तथा शीघ्र ही एसे मोटर मालिक एवम ड्राईवर कंडक्टर खलासी के खिलाफ भी पुलिस थाने में प्रथम सुचना रिपोर्ट की जाएगी।मीरा सांवरिया संस्थान अध्यक्ष सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने चेतावनी दी है कि अतिशीघ्र नीमच उदयपूर बस सेवा में सुधार नही किया गया तथा यात्रियों के साथ की जाने वाली ज्यादती को बन्द नही किया गया तो उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के सामने इस व्यवस्था में सुधार हेतु आम जन के सहयोग  से आवश्यक कदम उठाने की ज़रुरत बताई।जिसकी समस्त जिम्मेदारी निजी बस मालिक  की होगी। आज भी इसी प्रकार की घटना हुई 3 बज कर 40 मिनट पर निजी बस जिस पर राजधानी लिखा हुआ था। राजधानी ट्रेवल्स के आफिस के बाहर मण्डी चोराहा से सवारी आवाज देकर लीगयी ली गयी तथा आर एस बी ई चौराहे पर बस खडी कर दी गयी तथा 4 बजे पिछे से आने वाली बस में सभी यात्रियों को ठुस कर भरागया सभी महिला यात्री तथा बच्चे हुए परैशान तथा दुसरी बस के कंडक्टरजो सवारी लेकर उदयपूर गयी बस नम्बर आर जे 2425 से हुई गाली गलोच हुई । 
बस मालिक से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन  सम्पर्क नही हो सका।बस लेकर ड्राईवर सवारियों को आर एस बी ई चौराहे पर उतारकर तेज गति नदारद होगया । यदि वह थोडी देर और रुकता तो हाथापाई की नोबत हो जाती। यह प्रत्यक्ष घटना आज घटी है। आए दिन होने वाली इस प्रकार की घटना से प्रशासन जन प्रतिनिधि निजात दिलाने का यह कार्य अतिशीघ्र करे अन्यथा यात्रीगण एवम संभ्रांत महिलाओं एवम पुरूषों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नही कीया जाएगा तथा मजबुरन इन बसो का संचालन बन्द कराने हेतु अन्य कानुन सम्मत कदम उठाने हेतु आम जन का सहयोग लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE