नीमच। जिले में 13 जुलाई 2011 से रेडियो प्रसारण हो रहा था। लेकिन गत वर्ष से मध्यप्रदेश रेडियो, जिसमें अधिक समय लोक गीत आते हैं वह सब बुन्देलखण्ड के होते हैं। वहीं मप्र में मालवी निमाडी प्रचलित है। जबकि नीमच की जनता चाहती है कि इस क्षेत्र की लोक बोली के कार्यक्रम का भी प्रसारण हो। वर्तमान में टॉवर पर एक एंटीना लगाकर विविध भारती का प्रसारण पुनः प्रारम्भ किया जाना चाहिए। यह मांग मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग नीमच के मित्र भानु दवे ने उठाई है।