नीमच। जिले की जीरन तहसील अंतर्गत गांव कुचड़ौड और धोकलखेड़ा के ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देकर श्रीनाथ स्टोन क्रेशर से कृषि भूमि को नुकसान होने की बात कही है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्रीनाथ स्टोन क्रेशर के द्वारा नया एमसेंट प्लांट बिना अनुमति के लगाया गया है। यहां विपक्षी संस्था द्वारा बिना अनुमति के स्टोन संबंधित कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अवैधानिक रूप से श्रीनाथ स्टोन क्रेशर उत्खनन का कार्य भी कर रही है। इन कार्यों के चलते कृषि भूमिया बंजर हो रही है। हमारे आजीविका का साधन खेती छिन्न-भिन्न हो गई है। साथ ही 1 किलोमीटर तक के एरिया में धूल उड़ाने से शारीरिक तकलीफें भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संस्था द्वारा बिना किसी अनुमति के प्लाट की क्षमता का विस्तार किया गया है। ग्रामीणों ने लीज को निरस्त कर उचित और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।