BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 4:10 pm
KHABAR : जानकी नवमी पर ओरछा में उमड़े श्रद्धालु, सीताराम धुन और सुंदरकांड से गूंजा जानकी जू मंदिर, दर्शन के लिए दूर-दूर से आईं महिलाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। ओरछा के प्रसिद्ध जानकी जू मंदिर में जानकी नवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य पुजारी हरीश दुबे ने प्रातरूकाल मां जानकी जू का अभिषेक और श्रृंगार किया।


इसके बाद मंदिर में हवन और पूजन का आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे मां जानकी जू की विशेष आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के उपरांत मंदिर परिसर में श्री सीताराम धुन बजी। संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।


महिला मंडल और भजन मंडलियों ने पारंपरिक बधाई गीत प्रस्तुत किए। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा।


मुख्य पुजारी ने कहा कि जानकी नवमी त्याग, प्रेम और समर्पण की सीख देती है। यह उत्सव ओरछा की धार्मिक परंपराओं का प्रतीक बन गया है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE