नीमच। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 7 मई को नीमच आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 7 मई को शाम 4.00 बजे कार द्वारा मंदसौर से प्रस्थान कर शाम 5.00 बजे नीमच आएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात वे शाम 6.30 बजे नीमच से सड़क मार्ग द्वारा मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।