कुकड़ेश्वर। महामाया भादवा माता परिसर में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती पटेल समाज की भव्य धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शुभ मुहूर्त में पंडितों द्वारा पूजा-पाठ कर भूमि पूजन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीमच एवं मंदसौर जिलों के खाती समाज अध्यक्ष सुनील पटेल (कुरावन), मीडिया प्रभारी राजेंद्र श्राजूश् पटेल (कुकड़ेश्वर), सचिव अनिल कोटवार (गरोठ), उपाध्यक्ष बंसीलाल खाती पटेल (सरपंच, कुकड़ेश्वर), सहसचिव कैलाश खाती पटेल (कंजाड़ा), यशवंत खाती पटेल (सरपर्दा), जसवंत खाती पटेल (नेवड़), मंगलेश पटेल (मीडिया प्रभारी, शामगढ़) तथा समाजसेवी महाराज भेरूलाल जी जमालिया (कुकड़ेश्वर) उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से नंदलाल खाती पटेल (समाज अध्यक्ष), देवीलाल मंडलोई (कंजाड़ा), किशनलाल खाती पटेल (सरपर्दा), बद्रीलाल खाती पटेल (बावड़ा), पप्पूलाल खाती पटेल (बंग्रेड), घनश्याम पटेल (सीतामऊ), सत्यनारायण खाती पटेल (मंदसौर), राजेंद्र खाती पटेल (शामगढ़), कन्हैयालाल खाती पटेल (जावी), रामगोपाल कोटवार (गरोठ), जितेंद्र पटेल (अचलपुरा), विजेश पटेल (कुरावन), महेश पटेल (कुल्लासी), रामकिशन पटेल (लुमड़ी), बद्रीलाल पटेल (नेवड़) एवं जिला अध्यक्ष नरेंद्र मालवीय विशेष रूप से मौजूद रहे। भूमि पूजन में कुल 18 गांवों के नगर इकाई अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, पदेन नगर एवं ग्रामीण इकाई अध्यक्षों की सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील पटेल एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि महामाया भादवा माता परिसर में समाज की एक भव्य धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी समाजजनों की सहभागिता से सुविधायुक्त ढांचा खड़ा किया जाएगा। यह धर्मशाला भावी पीढ़ियों के लिए एक आदर्श सामाजिक धरोहर बनेगी।