BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 12:09 pm
NEWS : नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट ने किया ‘सबसे खास पहलवान’ कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन, प्रतिष्ठित पहलवानों ने की शिरकत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, क्षमता के हिसाब से भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘सबसे खास पहलवान’ कुश्ती चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले का समापन किया। यह प्रतिष्ठित कुश्ती चैंपियनशिप हरियाणा भर में उभरती प्रतिभाओं की खोज और उनका जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी। यह न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट की ताकत, मज़बूती और एक्सीलेंस के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये ऐसे मूल्य जो न्युवोको के प्रीमियम उत्पादों और कुश्ती के दमदार खेल, जो हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान का एक अभिन्न अंग है, दोनों के साथ सहजता से मेल खाते हैं। इस अभियान में हरियाणा के सभी 22 जिलों के 1500 से अधिक महत्वाकांक्षी और उभरते हुए पहलवानों ने भाग लिया। स्थानीय अखाड़ों से लेकर फिनाले के ग्रैंड मैट तक, इस सफर में जिला स्तर के क्वालीफायर देखने को मिले, जिसमें टॉप दावेदार नई दिल्ली में आयोजित फाइनल राउंड्स में पहुंचे। चैंपियनशिप में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए विभिन्न वजन कैटेगरीज में फ्रीस्टाइल कुश्ती शामिल थी, जो प्रतिभा और मजबूत संकल्प को दिखाने के लिए एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। झज्जर के आकाश कुमार को 61 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग में सबसे खास पहलवान के रूप में ताज पहनाया गया। चिराग शाह, हेड ऑफ मार्केटिंग, इनोवेशन एंड सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “सबसे खास पहलवान” के ग्रैंड फिनाले ने एक ऐसे अभियान की झलक दिखाई, जिसने कल्चर, कम्युनिटी और ब्रांड उद्देश्य को खूबसूरती से एक साथ लाया। पिछले 45 दिनों में, हमने प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों से अविश्वसनीय प्रतिभा, अटूट जुनून और जबरदस्त उत्साह देखा है। मनीष कुमार, हेड ऑफ नॉर्थ सेल्स, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “हरियाणा न्युवोको के लिए एक प्रमुख ग्रोथ मार्केट है, और “सबसे खास पहलवान” एक बेहद आकर्षक और रणनीतिक अभियान रहा है, जिसने हमें जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ अधिक मजबूत और प्रामाणिक संबंध बनाने में सक्षम बनाया है। स्थानीय प्रतिभा और सांस्कृतिक गौरव का प्रदर्शन करके, हमने न केवल ब्रांड की पहचान और विजिबिल्टी को मजबूत किया है, बल्कि ग्राहकों का विश्वास भी अर्जित किया है। इस पहल ने ग्राहक जुड़ाव के लिए नए रास्ते खोले हैं, जिससे क्षेत्र में मजबूत संबंधों और लॉन्गटर्म बिज़नेस ग्रोथ का मार्ग मज़बूत हुआ है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE