मनासा। देवरी खवासा में भारतीय सेना के द्वारा 7 में को जो सर्जिकल स्ट्राइक की गई, जिसमें वायु सेना थल सेना ने अहम भूमिका निभाई। उसी की खुशी में बस स्टैंड पर युवा मित्र मंडल के द्वारा डीजे ढोल के साथ में आतिशबाजी की गई और खुशियां मनाई गई। पहलगाम हमले को लेकर जो पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारत के निर्दाेष लोगों को धर्म पूछकर मारा। उसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों के 9 अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई और कई आतंकवादियों को खत्म किया गया उसी की खुशी में बस स्टैंड पर भव्य आतिशबाजी की गई और प्रधानमंत्री के द्वारा एक अच्छा निर्णय लिया गया उसी की खुशी में सबको मिठाई बांटी गई।