BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 3:46 pm
KHABAR : नीमच की साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था कृति ने मनाई गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती, डॉ. पुरोहित ने कहा- गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर न केवल कवि थे बल्कि वे एक विचारधारा थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था कृति ने 7 मई 2025 (गुरूवार) को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गीतांजलि के रचयिता आदरणीय गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई। इस मौके पर शहर के रघुनंदन प्रसाद सर्कल के समीप स्थित टैगोर सर्कल पर संस्‍था कृति के पदाधिकारियों व सदस्‍यों ने गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। कृति अध्यक्ष डॉ. अक्षय पुरोहित ने गुरुदेव के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गहन विचार रखते हुए कहा कि गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर न केवल कवि थे बल्कि वे एक विचारधारा थे, जिन्होंने भारतीय साहित्य को वैश्विक पहचान दिलाई। गुरुदेव ने राष्ट्रीय गान जन गण मन की रचना की और उन्होंने रवींद्र संगीत की सौगात भी देश को दी।  कृति परिवार के अन्‍य सदस्‍यों ने भी गुरुदेव की कविताओं, विचारों व मानवतावादी दृष्टिकोण का स्मरण किया और उनके व्‍यक्तित्‍व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सचिव कमलेश जायसवाल,  कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सहसचिव योगेश पाटीदार ,महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजुला धीर, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश भट्ट, सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, इंजीनियर बाबूलाल गौड़, मुकेश कासलीवाल, तेज सिंह जैन, गणेश खंडेलवाल, घनश्‍याम अंब, श्‍याम टांकवाल, जगदीश लोगड, जगदीश लोगड़ सहित कृति परिवार के अन्‍य सदस्‍य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE