नीमच। शहर में नूतन स्कूल रोड स्थित सैफी क्लिनिक पर सर्व समाज के लिए निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर का आयोजन सैफी क्लिनिक और यूनिक डेंटल क्लिनिक के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
सैफी क्लिनिक के प्रतिनिधि हातिम इज्ज़ी ने बताया कि निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में दांत के रोगियों ने शामिल होकर भोपाल के अनुभवी डेंटल सर्जन डॉक्टर अजहर सैयद से परामर्श लिया। शिविर में पहुंचे रोगियों को निशुल्क दवाइयां, एक्स-रे और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। शिविर के दौरान नीमच में दाऊदी बोहरा समाज के आमिल जनाब मुर्तुजा भाई साहब हुसामुद्दीन और और समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुर्तजा भाई साहब हुसामुद्दीन द्वारा डॉक्टर अजहर सैयद का स्वागत सम्मान किया गया। डॉक्टर अजहर सैयद ने दंत रोगियों को दातों की देखभाल के लिए विशेष रूप से दोनों टाइम सुबह-शाम दंत मंजन करने की सलाह दी। सैफी क्लिनिक द्वारा आयोजित शिविर में स्टाफ में सराहनीय सेवाएं प्रदान की।