नीमच। पिछले दिनों नीमच जिले के सोनियाना और धामनिया के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए दिनेश पिता हरि सिंह की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बीती कल मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय दिनेश खिंची जाति बंजारा नीमच जिले के रामपुरा थाना अंतर्गत हरिपुरा गांव का रहने वाला था। एक मई को दिनेश सोनियाना और धामनिया के बीच एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से उसे रेफर करने के बाद परिजनों ने नीमच के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान बीती शाम मौत हो गई। आज बघाना पुलिस ने दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।