नीमच। जिले के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में कमाल की सफलता हासिल की है। सफलता प्राप्त करने पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का आज राठौर कोचिंग क्लासेस द्वारा प्रतिभावान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नीमच तहसील उपाध्यक्ष रणवीर सिंह राठौड़, और जनक राठौर ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी बच्चों को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाया गया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की मेरिट सूची में पायल पालीवाल ने 98.4 प्रतिशत के साथ 9 वा स्थान प्राप्त किया है वहीं जिले की मेरिट सूची में 98 प्रतिशत के साथ विनीत प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बेहतर अंक प्राप्त करने वाले अन्य सभी बच्चों का भी सम्मान किया गया। राठौर कोचिंग क्लासेस के जनक राठौर ने बताया कि हमारे यहां 35 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यार्थियों ने राठौर कोचिंग क्लासेस से नीमच नरेश श्याम बाबा मंदिर तक रैली का आयोजन कर दर्शन किए।