नीमच। वर्तमान में नीमच का आकाशवाणी केंद्र लावारिस स्थिति में है। नीमच के आकाशवाणी केंद्र पर नीमच के श्रोताओं को प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की नियमित सेवा नहीं मिल पा रही है। यह पीड़ा ज़ाहिर की है वरिष्ठ समाजसेवी और आकाशवाणी के नियमित सुधी श्रोता भानु दवे ने। उन्होंने वॉइस ऑफ़ एमपी से चर्चा करते हुए कहा कि अप्रैल में 18 दिनों तक नीमच में आकाशवाणी पर प्रसारण बंद रहा। प्रधानमंत्री के मन की बात जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से यहां के श्रोता वंचित रहे।नीमच में आकाशवाणी केन्द्र से कभी कार्यक्रम प्रसारित होते है,कभी बंद रहते हैं। इसके अलावा यहां बुंदेलखंड और छतरपुर आदि क्षेत्र की लोक भाषा के कार्यक्रम प्रसारित होते है। जबकि मालवा के लोग मालवी भाषा समझते हैं। विविध भारती और इंदौर से प्रसारित होने वाले का कार्यक्रम भी बंद है। भानु दवे का कहना है कि नीमच के आकाशवाणी केंद्र पर नियमित ढंग से कार्यक्रम प्रसारित हो। एक एंटीना और लगाया जाए, ताकि विविध भारती, इंदौर से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का आनंद यहां के लोग उठा सके। साथ ही मालवी भाषा के प्रोग्रामों का प्रसारण किया जाए।