नीमच। कर्नल सोफिया कुरैशी ने देशभर के साथ कुरैशी समाज को भी गोरवान्वित किया है। कर्नल सोफिया कुरैशी विंग कमांडर वयोमिका सिंह हर भारतीय की इच्छा पूरी करने वाली देश की शेरनी है। पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुंह तोड जवाब देते हुए आतंकवादियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया गया है। अब आतंकी हिन्दुस्तान पर कायराना हरकत करने पर आतंकवादियों की सांसें फूल जाएगी। ऐसा करारा जवाब दिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने भारतीय सशस्त्र बलों के द्वारा देश के साथ साथ समाज को एक नई दिशा दी है। कुरैशी समाज का कर्नल सोफिया कुरैशी की जांबाजी जिंदादिली से भारतीय कुरैशी समाज का सर गर्व से ऊंचा हो गया है।
समाज सेवी मो. शकील कुरैशी ने कहा कि अब सही वक्त आ गया है। आतंकवादियों और आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का सफाया करने और भारत का सपना पूरा करने भारत को अखंड बनाने का पाक को पूरी तरह सबक सिखाकर पाकिस्तान पर पूरी तरह कब्जा करके कराची शहर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए।