भारत ने पाकिस्तान में 3 शहरों में एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में इजराइली ड्रोन हेरोप से हमला किया है। प्रवक्ता ने बताया कि लाहौर, रावलपिंडी, कराची समेत कई जगहों पर ड्रोन हमले हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना 9 जगहों पर कम से कम 25 भारतीय ड्रोन को गिराने में सफल हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि एक और ड्रोन नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहा। चौधरी के मुताबिक गुरुवार को लाहौर में हुए ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। वहीं मियानों में एक शख्स की मौत हुई है।