खरगोन। जिले में विगत तीन-चार दिनों से आंधी और बारिश से किसानो की चिंता बड़ी आम और केले की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ जिसमें आम ज्यादा खराब हुए है। वहीं केले को 30 से 40 परसेंट नुकसान हुआ है कसरावद तहसील के ग्राम लेपा के किसान मंसाराम पिता घुसई जिनके खेत में केले की 10 एकड़ की फसल लगाई है लाखो रुपए की केले की फसल खराब हुई है वहीं ग्राम डोंगरगांव के रहमतपुर में करुणा बाई, प्रताप सिंह, कृष्णा, की करीब 7 हेक्टेयर की केले की फसल खराब हुई है जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है किसान का कहना है शासन प्रशासन से गुहार लगाई सर्वे करवा कर मुआवजा दे क्योंकि किसान पहले ही कर्ज तले दबा है।