पिपलियामंडी। ग्राम साबाखेड़ा तिराहे पर पार्सल वाहन पुलिया के पास खाई में उतर गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन नीमच से साबाखेड़ा जा रहा था। इसी दौरान तिराहे पर टर्न लेने के दौरान पुलिया से नीचे खाई में उतर गया। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। यह दुर्घटना मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र के महू-नीमच हाइवे मार्ग पर हुई है।
