BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 10:47 am
NEWS : एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने किया विभिन्न प्रजाति के बीजों का संग्रहण, अपना बीजबैंक के माध्यम से मानसून में जंगलों एवं नर्सरी में करेंगे रोपण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रेरणा से चलाए जा रहे अपना बीज बैंक के लिए एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बीजों का संग्रहण किया। यह जानकारी देते हुए एकलअभियान के जिला अभियान प्रमुख संजय शर्मा ने बताया कि अभियान के कार्यकर्ता कलेक्ट्री चौराहे पर एकत्र हुए तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक हेमंत जैन एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि चित्तौड़ प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल के सानिध्य में विभिन्न टोलिया बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्र में जाकर पेड़ों पर लगे हुए बीजों का एकत्रीकरण किया। चार टोली में बाटे कार्यकर्ता कलेक्टरी चौराहे के आसपास हायर सेकेंडरी स्कूल के आसपास नारकोटिक्स विभाग तथा सैनिक स्कूल के आसपास के क्षेत्र से लगभग 10000 बीजों का संग्रहण किया। जिसमें मोरिंगा, केसिया शाम, गुलमोहर, बबुल, शीशम बिल्व सिरस  जंगल जलेबी आदि बीजों का संग्रहण किया गया है। बीज बैंक के बारे में जानकारी देते हुए धर्मपाल गोयल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि समाज एवं विभिन्न संगठनों से आह्वान कर रही है कि वह अपने घर पर आने वाले फलों के तथा घर के आसपास के पेड़ पौधों के बीजों को इकट्ठा कर उन्हें हमें सोच सौंपे। ताकि जरूरतमंद नर्सरींयों को तथा मानसून के समय में विभिन्न समाज एवं संगठनों के माध्यम से वन क्षेत्र में इन बीजों का रोपण किया जा सके क्योंकि पेड़ों पर लगे बीज पक्का कारण के कारण बेकार हो जाते हैं  इनका सदुपयोग हो इस हेतु बीजों का संग्रहण किया जा रहा है। मानसूनकाल में यह प्रयास किया जाएगा की विभिन्न सामाजिक संगठन स्कूलों एवं पर्यावरण प्रमेय के बारे में इन बीजों का रोपण उचित स्थान पर हो। अभी तक अभियान द्वारा लगभग एक लाख से अधिक बीजों का संग्रहण किया जा चुका है जिसमें बहुत सारे विलुप्त प्रजाति के या दुर्लभ पौधों का बीजों का संग्रहण भी है। कार्यकम में  पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के धार्मिक प्रमुख जितेंद्र त्रिपाठी जिला संयोजक सतीश सोनी नगर संयोजक गोपाल कृष्ण दादीच मनीष जैन पद्मावती सेवा संस्थान के बसंत गोयल एकल अभियान के गोपाल कच्छावा कविता धाकड़ उदय लाल जटिया पंकज धाकड़ दिनेश भील खुशबू बैरागी सहित एकल अभियान के चित्तौड़ सनच के दीदी आचार्य  एवं गतिविधि के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE