चित्तौड़गढ़। विद्या भारती विद्यालय, विद्या निकेतन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक शिक्षाविद् डॉ. सुशीला लड्ढा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विद्यालय की विज्ञप्ति में प्रधानाचार्या ललिता कुंवर राठौड़ ने बताया कि प्रबंध समिति की योजना बैठक में नामांकन वृद्धि, विद्यालय के भौतिक विकास व शैक्षिक उन्नयन के विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ।
बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम की हुतात्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। देश की वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में वैशाख पूर्णिमा सोमवार प्रातः 9ः15 बजे राष्ट्र रक्षा,राष्ट्र सुरक्षा और राष्ट्र प्रेम की भावना जन-जन में जागृत करने के लिए के लिए विद्यालय की बालिकाओं,गुरुजनों और प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा परिसर में हवन किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल, सचिव सीमा मेहता, कोषाध्यक्ष प्रेमलता महंत, सदस्य सुनीता बल्दवा, सहायक प्रधानाचार्य यशवंत सिंह नेगी, विनोद कुमार चौबीसा, कमला शर्मा,कृष्णा पटवा, मोहित बनवार आदि उपस्थित रहे।